बिहार चुनाव 2025 : बिहार कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 5 महिला , 4 मुस्लिम के साथ कुल 48 नामों की घोषणा 

बिहार चुनाव 2025 : बिहार कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 5 महिला , 4 मुस्लिम के साथ कुल 48 नामों की घोषणा 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी का लक्ष्य इन उम्मीदवारों के माध्यम से जनता का विश्वास जीतना है। कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है और उसे जनता से समर्थन की उम्मीद है। पार्टी बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Goal 7 22Scope News

महागठबंधन में खींचतान के बाद आखिरकार पहले चरण के नामांकन के ठीक कुछ घंटे पहले बिहार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इनमें से अधिकांश प्रत्याशियों को बगैर लिस्ट जारी हुए एक दिन पहले ही सिंबल मिल चुके हैं।

cong fin 48 22Scope News

पार्टी ने बगहा से जयेश मंगल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। नौतन से अमित गिरी को टिकट दिया गया है। मनिहारी सुरक्षित सीट से मनोहर प्रसाद सिंह को एक बार पार्टी ने फिर टिकट दिया है। कोढ़ा सुरक्षित सीट से पूनम पासवान पर फिर दांव लगाया है गया। वे पिछला चुनाव जीत नहीं पाई थीं।

इनके अलावा, चनपटिया विधानसभा से अभिषेक रंजन, बेतिया से वसी अहमद, रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज से शशि भूषण राय, रीगा से अमित कुमार टूना, बथनाहा सुरक्षित सीट से इंजीनियर नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फुलपरास से सुबोध मंडल,फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज से प्रोफेसर मस्वर आलम, कदवा से पार्टी के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को उम्मीदवारी सौंपी गई है।

इनके अलावा, सोनबरसा सुरक्षित क्षेत्र से सरिता देवी बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी सकरा सुरक्षित सेट सीट से उमेश राम मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी गोपालगंज सीट से ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट से हरि नारायण कुशवाहा लालगंज से आदित्य कुमार राजा वीर वैशाली से इंजीनियर संजीव कुमार सिंह राजापाकर से प्रतिमा कुमारी दास रोसरा सुरक्षित सीट से बीके रवि बछवारा से शिवप्रकाश गरीबदास बेगूसराय से अमिताभ भूषण खगड़िया से चंदन यादव बेलदौर से मिथिलेश कुमार निषाद भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा सुल्तानगंज से ललन यादव अमरपुर से जितेंद्र सिंह लखीसराय से अमरेश कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है।

राजपुर सुरक्षित सीट से विश्वनाथ राम को टिकट दिया गया है। चेनारी सुरक्षित से मंगल राम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुंब से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम औरंगाबाद सीट से आनंद शंकर वजीरगंज से पार्टी के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह और हिस्सा विधानसभा क्षेत्र से नीतू कुमारी को टिकट दिया गया है।

बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह, बिहार शरीफ से उमर खान नालंदा से कौशलेंद्र कुमार को छोटे मुखिया, हरनौत से अरुण कुमार बिंद, कुंभराज सीट से इंद्रदीप चंद्रवंशी पटना साहिब सीट से शशांत शेखर, विक्रम से अनिल कुमार सिंह, बक्सर से वापस संजय कुमार तिवारी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढे   :  तेज प्रताप की पार्टी से बिक्रम विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे युवा नेता अजीत कुशवाहा

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...