तीन साल से नाले के गंदे पानी के बीच गुजर-बसर करने को मजबूर है लोग, प्रशासन मौन

Deoghar: जिले के महेशमारा स्थित नेक्सा शोरूम के सामने की गली इन दिनों नर्क जैसे हालात झेल रही है। सड़क पर लगातार बह रहे नाले के गंदे पानी ने इलाके को रहने लायक नहीं छोड़ा है। मोहल्ले के लोगों को दिन-रात गंदगी और दुर्गंध के बीच गुजर-बसर करनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से इस समस्या से जूझने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सड़क पर नाले का पानी हर वक्त बहता रहता है, जिससे लोगों को घर से निकलने में भी भारी परेशानी होती है।

बीमारियों का खतरा बढ़ा :

मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस गंदगी के कारण अब डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि रात को घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। लोग डर के साए में जी रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हम लोग दिन-रात गंदे पानी से होकर निकलते हैं। बच्चे स्कूल जाते हैं तो उन्हें कपड़े तक बदलने पड़ते हैं। लेकिन नगर निगम या प्रशासन को हमारी फिक्र नहीं है।

शिकायतें हुईं, लेकिन सुनवाई नहीं :

मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत जनता दरबार, देवघर नगर आयुक्त, और अन्य अधिकारियों से कई बार की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन तक सभी जगह आवेदन देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। तीन साल से लोग इसी गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं।

टैक्स देने के बावजूद नहीं मिल रही सुविधा :

स्थानीय लोग बताते हैं कि वे हर साल नगर निगम को सभी तरह के टैक्स और शुल्क नियमित रूप से जमा करते हैं, लेकिन उसके बदले उन्हें कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही। न तो सड़क की सफाई होती है, न ही जल निकासी की व्यवस्था। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से तुरंत जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क की मरम्मत करने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

रिपोर्टः बबलू साह

 

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...