पानी के लिए मचा हाहाकार, लोग सड़क पर उतरकर किया हंगामा, यातायात बाधित

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के बहादुरपुर थाना अंतर्गत बाजार समिति के बीच झोपड़ी में रहने वाले काफी संख्या में लोगों ने पानी के लिए हाहाकार मचा दिया। लोग सड़क पर उतरकर हंगामा किया और यातायात को बाधित किया। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से इस क्षेत्र में जल की भीषण समस्या है। भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इन लोगों का कहना यह है कि कई लोगों के पास जाकर हम लोगों ने कहा कि पानी नहीं है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मजबूरन हमलोग सड़क पर उतरे हुए हैं और पानी की समस्या जबतक दूर नहीं की जाएगी तबतक हमलोग आंदोलन करते रहेंगे। वहीं प्रशासन की टीम समझाने बुझाने में लगा हुआ है। लोगों को समझाया जा रहा है कि तुरंत पानी की किल्लत दूर की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पानी की किल्लत दूर की जाए तभी हमलोग सड़क से हटेंगे। काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सड़क पर उतरकर यातायात को बाधित कर दिया। आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उस क्षेत्र में काफी संख्या में कोचिंग संस्थान है। बाजार समिति और मुसल्लहपुर हाट जाने की रास्ता है। घनी बस्तियों का यह हर रास्ता हर तरफ से जोड़ता है। सड़क से जाम को हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि हमलोग काफी पानी के लिए चारों तरफ दौड़ते रहते हैं। इस भीषण गर्मी में लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं में भी पानी जो है काफी गंदा है उसी से हमलोग काम चला रहे हैं। कुएं की पानी पीकर सभी लोग बीमार हो रहे हैं। हम लोग जिस कुएं से पानी लाते हैं उसकी स्थिति आकर देख लीजिए। गंदा पानी से कुआं भरा पड़ा है। मजबूर हैं जाए तो कहां जाए। हमलोग मजबूरन सड़क पर उतरकर जाम कर अपनी मांग के लिए प्रदर्शन कर है।

यह भी पढ़े : गुलाम बलियावी ने निकाली भड़ास, कहा- सियासी पार्टियां केवल वोट बैंक के लिए करती है इस्तेमाल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...