बिहार चुनाव के लिए JDU ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, CM नीतीश ने जगदीशपुर में की जनसभा

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है और दूसरे चरण की नॉमिनेशन प्रकिया जारी है जो कि 20 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। दोनों गठबंधनों की तरफ से 243 विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। वहीं सभी पार्टियों की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की जा रही है। कल यानी 16 अक्टूबर को भारती जनता पार्टी (BJP) की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। वहीं आज 17 अक्टूबर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।

DIARCH Group 22Scope News

JDU की स्टार प्रचारकों की सूची में नीतीश कुमार नंबर-1 पर, फिर संजय झा व ललन सिंह

जदयू की तरफ से अभी थोड़ी देर पहले 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। जिसमें सबसे पहले नंबर पर सीएम नीतीश कुमार, उसके बाद जदयू के सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजेद्र प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई बड़े नामों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। साथ ही आज सीएम नीतीश कुमार भोजपुर जिले के जगदीशपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ सांसद संजय झा सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एनडीए की तरफ से कई बड़े नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

JDU Star Prachrak 22Scope News

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी

बिहार चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस के अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है। उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है। इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यॉ के प्रदेश अध्यक्ष भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

सूची इस प्रकार है

1. मल्लिकार्जुन खरगे

2. सोनिया गांधी

3. राहुल गांधी

4. केसी वेणुगोपाल

5. प्रियंका गांधी वाड्रा

6. सुखविंदर सिंह सुखु

7. अशोक गहलोत

8. भूपेश बघेल

9. दिग्विजय सिंह

10. अधीर रंजन चौधरी

11. मीरा कुमार

12. कृष्णा अल्लावरु

13. श्री सचिन पायलट

14. रणदीप सिंह सुरजेवाला

15. सैयद नासिर हुसैन

16. चरणजीत सिंह चन्नी

17. गौरव गगोई

18. तारिक अनवर

19. डॉ. मोहम्मद जावेद

20. अखिलेश प्रसाद सिंह

21. मनोज राम

22. अलका लंबा

23. कन्हैया कुमार

24. श्री पवन खेड़ा

25. इमरान प्रतापगढ़ी

26. शकील अहमद

27. जीतू पटवारी

28. सुखदेव भगत

29. राजेश कुमार राम

30. शकील अहमद ख़ान

31. मदन मोहन झा

32. अजय राय

33. जिग्नेश मेवानी

34. रंजीत रंजन

35. राजेश रंजन @ पप्पू यादव

36. अनिल जयहिंद

37. राजेंद्र पाल गौतम

38. फुरकान अंसारी

39. उदय भानु चिब

40. सुबोध कांत सहाय

यह भी पढ़े : Breaking : BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM समेत 40 नेताओं के नाम शामिल, पवन भी करेंगे प्रचार

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...