Bihar Election 2025: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन हैं

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस के अपने 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।

इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।

Bihar Election 2025: सूची इस प्रकार है

  1. मल्लिकार्जुन खरगे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. के सी वेणुगोपाल
  5. प्रियंका गांधी वाड्रा
  6. सुखविंदर सिंह सुखु
  7. अशोक गहलोत
  8. भूपेश बघेल
  9. दिग्विजय सिंह
  10. अधीर रंजन चौधरी
  11. मीरा कुमार
  12. कृष्णा अल्लावरु
  13. सचिन पायलट
  14. रणदीप सिंह सुरजेवाला
  15. सैयद नासिर हुसैन
  16. चरणजीत सिंह चन्नी
  17. गौरव गगोई
  18. तारिक अनवर
  19. डॉ मोहम्मद जावेद
  20. अखिलेश प्रसाद सिंह
  21. मनोज राम
  22. अलका लंबा
  23. कन्हैया कुमार
  24. पवन खेड़ा
  25. इमरान प्रतापगढ़ी
  26. शकील अहमद
  27. जीतू पटवारी
  28. सुखदेव भगत
  29. राजेश कुमार राम
  30. शकील अहमद ख़ान
  31. मदन मोहन झा
  32. अजय राय
  33. जिग्नेश मेवानी
  34. रंजीत रंजन
  35. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
  36. अनिल जयहिंद
  37. राजेंद्र पाल गौतम
  38. फुरकान अंसारी
  39. उदय भानु चिब
  40. सुबोध कांत सहाय

Bihar election 2025: दो चरणों में मतदान

इस बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे और राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान किया था।

चरणतारीख
पहला चरण मतदान6 नवंबर 2025
दूसरा चरण मतदान11 नवंबर 2025
मतगणना14 नवंबर 2025

Bihar election 2025: पहले चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 18 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • मतदान: 6 नवंबर

Bihar election 2025: दूसरे चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 21 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
  • मतदान: 11 नवंबर

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...