3 दिवसीय दौरे के बाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए अमित शाह

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बड़े पार्टियों की तरफ से बड़े नेताओं का राज्य में आने का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर 16 अक्टूबर को पटना पहुंचे थे। वह आज यानी 18 अक्टूबर को अभी थोड़ी देर पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि पटना पहुंचने के बाद वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

Goal 7 22Scope News

अमित शाह कल सुबह नीतीश कुमार से मुलाकात कर छपरा में जनसभा को किया था संबोधित

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 17 अक्टूबर को सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। फिर वहीं से वह छपरा के लिए निकल गए जहां पर वह एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसके के बाद गृह मंत्री पटना के बापू सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लिया। आज यानी शनिवार को वह पटना में ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार से मुलाकात की। उसके बाद अमित शाह केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे पटना, अमित शाह से होगी मुलाकात, मेयर सीता साहू के बेटे भी मौजूद

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...