Lohardaga: कोयल नदी पुल धंसा, हनहट–खरता गांवों का संपर्क टूटा, वाहनों की आवाजाही बंद

कोयल नदी पुल धंसा – कैरो प्रखंड के हनहट और खरता गांवों को जोड़ने वाला कोयल नदी पर स्थित पुल शनिवार को अचानक करीब 4 फीट धंस गया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुल धंसने के कारण दोनों गांवों के बीच संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

कोयल नदी पुल धंसा – बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ी:

पुल 2005 में निर्मित हुआ था और यह मार्ग हनहट, खरता, साढ़हाबे सहित कई गांवों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। पुल के धंसने से अब न केवल ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो गई है, बल्कि स्कूल बसें और छोटे वाहन भी नहीं गुजर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से पुल में दरारें आ रही थीं। लेकिन मरम्मत या निरीक्षण नहीं किया गया। अब पुल के एक हिस्से के धंस जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है।

जल्द पुल मरम्मत कराने की मांगः

घटना की जानकारी मिलते ही कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भारी वाहन नहीं ले जाने की अपील की और रेड फीता लगाकर खतरे का अलर्ट जारी किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत या वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और दैनिक आवागमन प्रभावित न हो।

रिपोर्टः दानिश रजा

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...