NDA और राजद प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, समर्थन में उपमुख्यमंत्री और सांसद रहे मौजूद

NDA और राजद प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, समर्थन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद सुधाकर सिंह रहे मौजूद

कैमूर : कैमूर जिले में राजद और बीजेपी प्रत्याशियों ने आज पर्चा भरा। भभुआ सीट से राजद प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पर्चा दाखिल किया। उनके समर्थन में राजद सांसद सुधाकर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के समर्थन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा पहुंचे।

DIARCH Group 22Scope News

भभुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद ने दाखिल किया नामांकन

भभुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर नेताओं ने अपने विपक्षी दलों पर खुब हमला किया और अपने प्रत्याशियों के समर्थ में वोट की अपील की। बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच से राजद नेता सुधाकर सिंह को ‘रामगढ़ का गब्बर’ बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को सत्ता से दूर रखना जरूरी है।

BSP कोई पार्टी नहीं, बल्कि भ्रम फैलाने वाला संगठन बन गया है – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) कोई पार्टी नहीं, बल्कि भ्रम फैलाने वाला संगठन बन गया है। उपमुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब रेल मंत्री थे तो जमीन के बदले नौकरी देते थे। जब मुख्यमंत्री बने तो चारा खा गए। अब अपने राजकुमार यानी तेजस्वी यादव को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और बिहार में चौतरफा विकास हुआ है – उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा

वहीं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में चौतरफा विकास हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि अशोक कुमार सिंह को जीता कर विधानसभा भेजें ताकि विकास की रफ्तार बनी रहे। प्रेमचंद भैरवा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। अब जनता को इस विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को विधानसभा भेजना चाहिए।

यह भी पढ़े : RJD व VIP सहित कई पार्टियों के नेताओं ने BJP की ली सदस्यता…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img