RJD व VIP सहित कई पार्टियों के नेताओं ने BJP की ली सदस्यता

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD), विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और अखिल भारतीय पान महासंघ के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज सदस्यता ली। वीआईपी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया सह वीआईपी के नेता राजेश प्रजापति ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहा है और विपक्ष की स्थिति देखकर लोगों का मोह भंग हो रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

NDA के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रयासरत हैं। एनडीए के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार की पहले क्या स्थिति थी, लोगों से छिपी नहीं थी। एनडीए की सरकार में लालटेन समाप्त हो गई है, आज गांव-गांव में एलईडी की रोशनी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लोगों का भाजपा एनडीए के प्रति आकर्षण बढ़ा है। लोग भाजपा और एनडीए की नीतियों को पसंद कर रहे हैं, जिसमें केवल विकास ही विकास है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और आप सभी आज से इस परिवार के सदस्य हो गए हैं।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

RJD महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव व अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भाजपा में शामिल हुई

राजद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामनी तांती आज अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने हीरामनी तांती को भाजपा की सदस्यता दिलाई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से प्रेरित होकर पार्टी में जुड़ रहे समर्पित कार्यकर्ता संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Bihar BJP 2 1 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने कहा- BJP में आपके जुड़ने से बिहार में NDA को मजबूती मिलेगी

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा में आपके जुड़ने से बिहार में एनडीए को मजबूती मिलेगी और इस चुनाव में विजय दिलाने के संकल्प को और नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के पार्टी में आने से युवाशक्ति का नया जोश और समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा मिली है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हीरामनी तांती ने भी भाजपा की नीतियों को सराहा और महिलाओ के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यो की तारीफ की।

Bihar BJP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking News : बीजेपी को बडा झटका, बृज किशोर बिंद राजद की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...