टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय पर्चा भरा गोपाल मंडल, जनसभा के दौरान वे फूट-फूटकर रो पड़े

भागलपुर : भागलपुर जिले के गोपालपुर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी से टिकट न मिलने पर विधायक गोपाल मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जनसभा के दौरान वे फूट-फूटकर रो पड़े। रोते हुए उन्होंने कहा कि वे सीएम नीतीश कुमार को कभी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उनके समर्थक उन पर जेसीबी से फूल बरसाए।

Goal 7 22Scope News

गोपाल मंडल मंच पर भावुक नजर आए, अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा- उनका चुनाव जीतना तय है

इस दौरान गोपाल मंडल मंच पर भावुक नजर आए और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चुनाव जीतना तय है। उन्होंने मीडिया से कहा कि चुनाव हम जीतेंगे और जीत के ही नीतीश कुमार के पास जाएंगे। जनता से अपील है कि हमें सही मायनों में समर्थन दें। भले ही अन्य को पार्टी का सिंबल मिल गया। हमारा मार्गदर्शन जनता के समर्थन से ही तय होगा। हमारा चुनाव प्रचार पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ होगा, कोई हुड़दंग नहीं होगा। टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में दो-चार लोग भूचाल हैं। उन्होंने ऐसा किया है टिकट के फेर-बदल में तीन करोड़ का खेल हुआ है।

पहले JDU का सिंबल मिलने पर उनका दावा था कि 35 हजार वोट से जीतेंगे – गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि पहले जदयू का सिंबल मिलने पर उनका दावा था कि 35 हजार वोट से जीतेंगे। अब वह निर्दलीय लड़ाई में 15 हजार वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बुलो मंडल के बारे में भी कहा कि उनके सामने लड़ने में कोई चुनौती नहीं है। जब मंच पर भावुक होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं भावुक होना चाहिए। नीतीश कुमार ने हमें टिकट नहीं दिया और यही वजह है कि आंसू निकल गए। हमारा रास्ता वही है जहां जनता का विश्वास और समर्थन है। बता दें कि गोपाल मंडल अपने अतरंगी और विवादित बयानों के कारण पार्टी में लंबे समय से आलोचना के शिकार रहे हैं। मीडिया के सामने लगातार अनर्गल बयान और पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी करने के कारण उनका टिकट कट गया।

Gopal Mandal 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : मुख्यमंत्री आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा , धरना पर बैठे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img