मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामलाः गलत वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Deoghar: जिले में युवक के साथ मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। साथ ही गलत वीडियो बनाकर धमकाने का भी आरोप है। देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सचिन कुमार दास ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर अपने ही परिचित राहुल चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ न केवल मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि जबरन गलत वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की।

विश्वास का गलत फायदा उठायाः 

सचिन द्वारा दिए गए आवेदन में घटना का पूरा विवरण दर्ज है। उन्होंने बताया कि उसकी मुलाकात राहुल चंद्रवंशी से करीब दो साल पहले हुई थी। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच अच्छा परिचय हुआ और धीरे-धीरे गहरा संबंध बन गया। लेकिन समय बीतने के साथ, राहुल ने उस विश्वास का गलत फायदा उठाया।

असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का बनाया दबावः

पीड़ित सचिन ने बताया कि राहुल ने उसे अपने प्रभाव में लेकर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाना शुरू किया। जब सचिन ने इस तरह के काम करने से मना किया, तो राहुल ने देवीपुर थाना में उसके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करा दी।

सचिन ने बताया कि जब उसे राहुल की असलियत और मंशा का पता चला, तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू की। लेकिन इस दूरी ने ही विवाद को और बढ़ा दिया। कुछ दिन पहले राहुल अपने सहयोगियों के साथ उसके घर आया और जबर्दस्ती उसे उठा कर देवघर के एक होटल में ले गया।

रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और मारपीट कीः 

होटल में राहुल ने अपने पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर उसे धमकाया। सचिन का आरोप है कि राहुल ने इस दौरान उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज और शारीरिक रूप से मारपीट की। साथ ही, उसने जबरन एक गलत वीडियो भी बनाया, जिसके जरिए आगे उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई।

एसपी से कार्रवाई की मांगः

पीड़ित ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह इस घटना से मानसिक रूप से बेहद परेशान है और लगातार भय में जी रहा है। उसने देवघर के पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सचिन ने यह भी कहा कि अगर समय पर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो आरोपी और भी बड़ी साजिश या नुकसान कर सकता है।

रिपोरेटः बबलू साह

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...