नवादा : नवादा जिले के अकबरपुर थाना में पदस्थापित एसआई नवनीत कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद हताहत पीड़ित के परिजन ने नवादा समाहरणालय पहुंचकर डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के परिजन प्रियंका कुमारी ने बताया कि शनिवार की देर शाम गौरैया बाबा के समीप फतेहपुर गांव निवासी विकास कुमार चौकीदार जो अकबरपुर में कार्यरत है।
चौकीदार विकास कुमार से आपसी विवाद को लेकर एसआई निलेश कुमार साहित्य चार अन्य लोगों के साथ चौकीदार विकास कुमार के यहां सादे वर्दी में आए और एसआई नवनीत कुमार ने संजय सिंह चौकीदार को कॉलर पड़कर मारपीट करने लगे। संजय सिंह चौकीदार का छोटा भाई शंभू सिंह फोटो लेकर घर आए। हाला की आवाज सुन दौड़ते हुए थाना गए अपने भाई को मारते देखा, भाई को बचाने की कोशिश की। उतने में एसआई नवनीत कुमार ने संजय सिंह चौकीदार को छोड़कर शंभू सिंह को पड़कर लगभग 200 लाठी मारा। उसके बाद घसीटते हुए शंभू सिंह के घर के पास ले गया। घर के पास ले जाकर वहां भी खूब मारपीट किया।
यह भी देखें :
आपको बता दें कि इसी बीच शंभू सिंह की पत्नी प्रियंका देवी हाला की आवाज सुनकर घर से बाहर निकली तो देखा की मेरे पति को सिविल ड्रेस में एसआई नवनीत कुमार मार रहे थे। साइड होकर फोन से वीडियो बनाने का कोशिश किया तो मेरा फोन भी छीनकर तोड़ दिया। मेरे पति पावापुरी हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसी बीच बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट की गई जबकि उसे समय कोई भी महिला कांस्टेबल नहीं थी। उसके बाद हमलोग
यह भी पढ़े : वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार के नॉमिनेशन में उमड़ा जनसैलाब, जीत का किया दावा
अनिल कुमार की रिपोर्ट







