एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बेटे को दिया जन्म, AAP नेता राघव चड्ढा बने पिता

Desk. बॉलीवुड और राजनीति की इस खूबसूरत जोड़ी के घर दिवाली के मौके पर खुशियों ने दस्तक दी है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है, और इस गुड न्यूज को कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।

परिणीति चोपड़ा ने बेटे को दिया जन्म

राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए ये खुशखबरी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वो आखिरकार आ गया है – हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा। हम सच में इससे पहले की जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते। हमारी बांहें, हमारे दिल भर चुके हैं। पहले एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।” पोस्ट के साथ कपल ने नजर न लगने वाली इमोजी भी शेयर की, जो दर्शाती है कि यह पल उनके लिए कितना खास है।

दिवाली पर खुशियों की रौशनी

यह खुशखबरी दिवाली 2025 के मौके पर सामने आई है, जिससे चड्ढा और परिणीति चोपड़ा परिवार में जश्न का माहौल है। फैंस का कहना है कि इससे बड़ा गिफ्ट दिवाली पर और क्या हो सकता है! बता दें कि परिणीति और राघव ने 25 अगस्त 2025 को एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक केक की फोटो पोस्ट की थी, जिस पर लिखा था – “1+1=3” और उस पर नन्हे पैरों के निशान बने हुए थे।

Dhanbad SBI Scam: 20 साल बाद 1.25 करोड़ घोटाले के दो...

धनबाद एसबीआई में 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में सीबीआई ने 20 साल से फरार दो आरोपियों को महाराष्ट्र और रायपुर से गिरफ्तार...

Bihar NEET Solver Gang: बिहार में NEET फर्जीवाड़े का खुलासा, लखीसराय...

Bihar NEET Solver Gang: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG को लेकर बिहार में एक बार फिर धोखाधड़ी के मामले सामने आए...

JAC Special Exam 2026: मैट्रिक-इंटर छात्रों को दूसरा मौका, पहली बार...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर की विशेष, संपूरक व समुन्नत परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। जानें तिथि और नियम।JAC...