घाटशिला उपचुनाव: सांसद मनीष जायसवाल का झामुमो पर बड़ा आरोप, जानें क्या कहा..

Hazazribagh: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो उपचुनावों में दिवंगत मंत्रियों के पुत्रों को चुनाव लड़ाने से पहले मंत्री बनाया गया था, ताकि उन्हें विशेष लाभ मिल सके।

मनीष जायसवाल ने कहा कि डुमरी और माधोपुर उपचुनाव में दिवंगत मंत्रियों के परिवार के लोगों को ही उम्मीदवार बनाया गया और चुनाव से पहले मंत्री पद देकर उन्हें फायदा दिया गया। परंतु घाटशिला उपचुनाव में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र को झामुमो ने उम्मीदवार बनाया, लेकिन उन्हें चुनाव से पहले मंत्री क्यों नहीं बनाया गया, यह स्पष्ट नहीं है।

सांसद का आरोपः

सांसद ने आरोप लगाया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि झामुमो केवल एक ट्राइबल चेहरे को आगे बढ़ाना चाहती है और वह हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लोग। उन्होंने सवाल उठाया कि इस उपचुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता का पालन क्यों नहीं किया गया।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...

बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री...

भागलपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर के गोराडीह में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, कासिल परिसर से राज्यभर के 211 नए डिग्री कॉलेजों में...

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...