Jharkhand News : हजारीबाग में Newborn Kidnapping की सनसनीखेज वारदात, मां की गोद से 3 दिन की बच्ची छीनकर महिला फरार

हजारीबाग में तीन दिन की नवजात बच्ची को मां की गोद से अज्ञात महिला छीनकर फरार हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया, पुलिस जांच में जुटी।


Jharkhand News हजारीबाग: हजारीबाग से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप तीन दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां की गोद से अज्ञात महिला छीनकर फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए।

Jharkhand News: इलाज के बहाने पहुंची थी मां, मौका देखकर बच्ची छीनी

जानकारी के अनुसार कटकमसांडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी तीन दिन की नवजात बच्ची को इलाज के लिए नवाब नर्सिंग होम लेकर पहुंची थी। महिला जैसे ही टोटो से नीचे उतरी, तभी एक अज्ञात महिला पास आई और पलक झपकते ही बच्ची को उसकी गोद से छीनकर फरार हो गई। अचानक हुई इस घटना से मां सदमे में आ गई और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Key Highlights:

  • हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची के अपहरण की घटना

  • इलाज के लिए नर्सिंग होम पहुंची थी मां, उसी दौरान वारदात

  • अज्ञात महिला बच्ची को लेकर मौके से फरार

  • आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस से कार्रवाई की मांग

  • पुलिस ने जाम हटाकर बच्ची की तलाश शुरू की


Jharkhand News: घटना के विरोध में सड़क जाम, पुलिस को बुलाने की मांग

नवजात बच्ची के अपहरण की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस को तत्काल बुलाने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Jharkhand News: पुलिस ने शुरू की तलाश, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने नवजात बच्ची की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्ध महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।


Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...