JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।

RJD-कांग्रेस पर आरोप

JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी रणनीति से बाहर रखा गया।

झारखंडी भावना को बताया आहत

सुदीव्य सोनू ने कहा कि यह केवल राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि “झारखंडी भावना को आहत करने वाला कृत्य” है। उन्होंने चेतावनी दी कि JMM इसका “राजनीतिक बदला” लेगी और आने वाले समय में महागठबंधन दलों की समीक्षा कर संगठन को अनुकूल निर्णय लिया जाएगा।

राहुल-तेजस्वी की यात्रा में बुलाया, फिर किया अपमान

JMM ने यह भी बताया कि हाल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के समापन कार्यक्रम में हेमंत सोरेन को बुलाया गया था, क्योंकि झामुमो INDIA गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन उसके बाद 13-14 दिनों में जो राजनीतिक धूर्तता दिखाई गई, उसने गठबंधन की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए।

गठबंधन पर भविष्य में होगा पुनर्विचार

झामुमो ने स्पष्ट किया कि अब वह महागठबंधन के भीतर अपनी भूमिका और स्थिति की समीक्षा करेगा, और जो भी कदम उठाएगा, वह झारखंड और झामुमो के राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर होगा।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, पलामू प्रमंडल में लू...

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img