पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी ने परिजनों को किया सम्मानित

Garhwa: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर जिले के पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक, उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एसपी ने परिजनों को किया सम्मानितः

एसपी ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गढ़वा पुलिस परिवार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने शहीद परिवारों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई, जो पुलिस बल के बीच एकता और पारिवारिक भावना का प्रतीक बना।

रिपोर्टः आकाश

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...