Gopalganj: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Gopalganj: जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डीह बगही गांव निवासी सुरेश बिन का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बिन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बबलू पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया।

Gopalganj: हादसे में बाइक सवार की मौत

जानकारी के अनुसार, राहुल अपने घर से दूध लेकर बगही बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बगही प्लांट और बगही बाजार के बीच गुड्डू मिश्रा के मकान के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी बबलू पांडे (पुत्र विजय शंकर पांडे, निवासी डीह बगही) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों युवक अपनी साइड से जा रहे थे, लेकिन कार चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद कटेया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने एएसआई सनोज कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष स्वयं भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए।

Gopalganj: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...