Chhath Special Trains 2025: Ranchi होकर चलेंगी दो नई छठ स्पेशल ट्रेनें, चार ट्रेनों में Extra Coach जोड़ा गया

छठ 2025 पर रेलवे का तोहफा, रांची होकर दो नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना ट्रेनें एक ट्रिप में चलेंगी, चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।


Chhath Special Trains 2025 रांची: छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें रांची होकर पटना जाएंगी और केवल एक-एक फेरा लगाएँगी। इसके साथ ही चार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

रेलवे ने बताया कि गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 25 अक्टूबर को चलेंगी। दोनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भरने लगीं।


 Key Highlights:

  • छठ पर्व पर दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रांची होकर चलेंगी।

  • चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए।

  • गोंदिया-पटना और दुर्ग-पटना ट्रेनें केवल एक ट्रिप चलेंगी।

  • रांची रेल मंडल अब तक 275 ट्रिप चला चुका, 225 और चलेंगी।

  • बुकिंग तेज़ी से भर रही है, कई श्रेणियों में वेटिंग।


Chhath Special Trains 2025 : गोंदिया–पटना छठ स्पेशल (Train No. 08889/08890)

  • 25 अक्टूबर: गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान

  • राउरकेला होते हुए रांची 2:30 बजे, पटना शाम 4:30 बजे पहुंचेगी

  • वापसी (26 अक्टूबर): पटना से शाम 6:10 बजे, रांची सुबह 7:15 बजे, गोंदिया दोपहर 3 बजे

  • कुल 21 कोच: 1 एसएलआरडी, 1 जनरेटर यान, 4 सामान्य, 4 स्लीपर, 2 इकोनॉमी एसी 3-टियर, 8 एसी 3-टियर, 1 एसी 2-टियर

सीट स्थिति (गुरुवार रात तक):


Chhath Special Trains 2025 : दुर्ग–पटना छठ स्पेशल (Train No. 08795/08796)

  • 25 अक्टूबर: दुर्ग से रात 12:30 बजे प्रस्थान

  • बिलासपुर, राउरकेला, हटिया होकर रांची 12:35 बजे, पटना सुबह 4 बजे पहुंचेगी

  • वापसी (26 अक्टूबर): पटना से सुबह 9:45 बजे, रांची होकर दुर्ग अगले दिन दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी

सीट स्थिति:

  • थर्ड एसी: 277 सीटें उपलब्ध

  • सेकेंड एसी: आरएसी 4

  • स्लीपर: वेटिंग 10


Chhath Special Trains 2025 : अतिरिक्त कोच की सुविधा

त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं—

ट्रेन संख्यारूटतिथिकोच का प्रकार
18619रांची–गोड्डा एक्सप्रेस23, 24, 25 अक्टूबर1 स्लीपर
18603रांची–गोड्डा एक्सप्रेस23, 25, 28 अक्टूबर2 स्लीपर
18611रांची–वाराणसी एक्सप्रेस23, 24, 25, 28 अक्टूबर1 स्लीपर
18640रांची–आरा एक्सप्रेस23, 25 अक्टूबर1 स्लीपर

Chhath Special Trains 2025 : मंडल का आंकड़ा

रांची रेल मंडल ने बताया कि इस त्योहारी सीजन में अब तक 275 विशेष ट्रिप पूरी की जा चुकी हैं और 225 और ट्रिप निर्धारित हैं। अगस्त माह से ही त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...