AAP के प्रत्याशी बोले- 35 सालों में गयाजी की हालत बद से बदतर

गयाजी : गयाजी शहर विधानसभा सीट के आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी अनिल कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 35 सालों में शहर की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिस गयाजी को विकास का मॉडल बनना था, वह आज जाम, गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, अस्पतालों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं। आम आदमी का हक मारा जा रहा है। वह लाइन में धक्के खा रहा है फिर भी उसका काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम है।

DIARCH Group 22Scope News

जनता ने लंबे समय तक एक ही व्यक्ति पर भरोसा किया, लेकिन नतीजा सबके सामने है – अनिल कुमार

मीडिया से बातचीत में अनिल कुमार ने कहा कि जनता ने लंबे समय तक एक ही व्यक्ति पर भरोसा किया, लेकिन नतीजा सबके सामने है। 35 साल किसी भी शहर की तस्वीर बदलने के लिए काफी होते हैं, लेकिन गयाजी अंदरूनी हिस्सा की दिशा और दशा जस की तस बनी हुई। उन्होंने कहा कि वे इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और सही निर्णय लेने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि वे खुद समाजसेवी हैं और सालों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। गरीब बच्चों को मुफ्त में कलम-कॉपी बांटते हैं, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ा वंचित न रहे। उनके इन काम को देखतहुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

अनिल कुमार ने कहा- शहर आम आदमी का है और अब आम आदमी की आवाज दबने नहीं दी जाएगी

आप प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि शहर आम आदमी का है और अब आम आदमी की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। यदि जनता ने मौका दिया, तो गया की मूलभूत समस्या जाम, शिक्षा, सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, सेवा है। जनता के भरोसे को काम से जीतेंगे, वादों से नहीं।

यह भी पढ़े : गयाजी में 10 विधानसभा सीटों पर 127 नामांकन वैध, जिलाधिकारी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Teacher Vacancy: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल होगी Bhumij...

 झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।harkhand Teacher Vacancy...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img