Maiya Samman Yojana 2025: इस महीने महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5000

झारखंड मैया सम्मान योजना की 15वीं किश्त में महिलाओं के खाते में इस महीने ₹5000 भेजे जाएंगे। लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक कर सकती हैं।


Maiya Samman Yojana 2025 रांची: झारखंड राज्य सरकार ने मैया सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए इस महीने बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किश्त का भुगतान नहीं मिला था, उन्हें इस महीने दो किश्तों का भुगतान एक साथ मिल जाएगा। इसका मतलब है कि ₹5000 सीधे उनके बैंक खातों में जमा होंगे।


Key Highlights:

  • झारखंड की मैया सम्मान योजना से महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

  • जिन महिलाओं को 14वीं किश्त नहीं मिली, उन्हें इस महीने दो किश्तें एक साथ मिलेंगी, कुल ₹5000

  • बाकी महिलाओं को नियमित रूप से ₹2500 की राशि जारी

  • 15वीं किस्त की राशि पहले 12 जिलों के महिलाओं के खातों में भेजी गई: रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरतगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा

  • बाकी जिलों की महिलाओं के खाते में 20–25 अक्टूबर के बीच पैसा पहुंचेगा

  • लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकती हैं


Maiya Samman Yojana 2025

बाकी महिलाओं को योजना के तहत नियमित रूप से ₹2500 की राशि दी जा रही है। योजना की 15वीं किस्त की राशि सबसे पहले उन महिलाओं के खातों में भेजी गई है जिनके आवेदन और दस्तावेज़ों का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका था। इसमें 12 जिलों को शामिल किया गया है: रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरतगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा।

बाकी जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा 20 से 25 अक्टूबर के बीच भेजा जाएगा। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि त्योहार से पहले सभी महिलाओं को उनका हक मिल सके, ताकि वे अपने घर का खर्च आसानी से चला सकें।

Maiya Samman Yojana 2025

योजना की लाभार्थी महिलाएं अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा और पेमेंट स्टेटस सेक्शन में जाकर देखना होगा कि राशि उनके खाते में आ गई है या नहीं।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...