सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को लोबिन हेम्ब्रम ने दिखाया आईना, कहा वक्त किसी का इंतजार नहीं करता

Ranchi– जेएमएम लोबिन हेम्ब्रम ने विधान सभा में भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने झारखंड में 20 वर्षों तक राज किया, उसके बाद भी राज्य के गरीबों को घर तक नसीब नहीं हुआ.

लेकिन इसके साथ ही लोबिन हेम्ब्रम सरकार की कमियों की ओर भी इशारा करने से नहीं चुके.

लोबिन हेम्ब्रम ने आदिवासी-मूलवासियों की जमीन के लूट का मामला उठाते हुए कहा कि पूरे राज्य में सीएनटी

और एसपीटी एक्ट का उल्लघंन किया जा रहा है. आदिवासी-मूलवासियों की जमीनों की लूट मची है. सरकार का अपने

अधिकारियों पर कमांड नहीं है,  राजधानी रांची में बीआईटी मेसरा के द्वारा आदिवासी मूलवासियों की जमीन लूटी जा रही है.

सरकार स्थानीय नीति लागू करने की बात करती है, लेकिन इसे कब तक लाया जाएगा.

इसकी  कोई समय सीमा तय नहीं की जा रही है, सरकार को इसकी कोई डेड लाइन तय करनी चाहिए.

भाषा विवाद में पूरा राज जल रहा है, इसकी जिम्मेवारी किस पर है.

अपने ही राज्य से आदिवासी-मूलवासियों को उजड़ा जा रहा है, खत्म हो जाएगा ट्राइबल राज्य 

आदिवासी अपने ही राज से उजड़ रहे है, पहाड़ उजाड़े जा रहे हैं. पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है.

गांव से युवाओं का पलायन हो रहा है. किसान बदहाल हैं, भाजपा के राज में संसाधनों की लूट की जो शुरुआत की

गयी वह आज भी बदस्तुर जारी है, इस पर विराम कब लगेगा.

मुख्यमंत्री को तत्काल इन सभी मुद्दों पर काम  करना चाहिए, नहीं तो यह ट्राइबल राज्य खत्म हो जाएगा.

करोड़ों का बजट पर नहीं आया हमारी जिंदगी में कोई बदलाव 

आज हालात यह है कि हर सरकारी कार्यालय में भष्ट्राचार फैला है, करोड़ों करोड़ का बजट बनाया जाता है,

लेकिन जंगल में रहने वालों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया.

पैसा कहां जा रहा है, कौन खा रहा है. विस्थापन आयोग कब बनेगा, 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति का सवाल है,

इस पर सरकार को जल्द से जल्द  निर्णय लेने की जरुरत है. समय किसी की नहीं होता हमें इसे कभी भी नहीं भूलना चाहिए.

समय किसी की इंतजार नहीं करता, जल्द से जल्द पूरा करना होगा हर काम  

जेएमएम लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान करता हूँ, हेमंत संघर्ष की उपज है, संघर्ष से निकले योद्धा है,

काफी संघर्ष के बाद सत्ता में आए हैं, लेकिन हमारे पास समय की कमी है, समय किसी का नहीं होता,

हमें वक्त रहते सभी मुद्दों पर निर्णय लेना होगा. पेसा एक्ट का भी सवाल है, आखिर यह कब तक लागू होगा,

हमें जल्द से जल्द सभी मामलों का समाधान करना ही होगा, वक्त किसी की इंतजार नहीं करता.

लेकिन हालत यह बन रहा है कि विधायका पर कार्यपालिका हावी है, लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री मौजूद

नहीं हैं, हम सच बोलते हैं लेकिन कुछ लोग गुर्रा कर देख रहे हैं.

यहां के नवयुवकों को थर्ड ओर फोर्थ ग्रेड में नॉकरी मिले इसके लिए जल्द से जल्द स्थानीय नीति लागू हो.

रिपोर्ट- मदन 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...