लोबिन हेम्ब्रम के बदले सुर कहा दिशोम गुरु के आदेश पर अपना सर काट कर उनके चरणों पर रख दूंगा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति उमड़ा लोबिन हेम्ब्रम का प्रेम 

Ranchi1932 का खतियान को आधार बना कर नियोजन नीति बनाने की मांग को लेकर पूरे राज्य के दौरे पर निकले लोबिन हेम्ब्रम बड़ा बयान दिया है.  लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि यदि शिबू सोरेन बोलेंगे तो अपनी गर्दन काटकर भी उनके पैरों पर रख दूंगा, हेमंत तो मेरा भतीजा है, किसी भी गलती पर डांटने का मेरा अधिकार है.

सरकार और संगठन से हमारी कोई नाराजगी नहीं है. लेकिन झारखंडियों के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाता रहूगां. 12 अप्रैल को बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे.

बिहार की तरह झारखंड में भी लागू हो शराबबंदी 

लोबिन हेम्ब्रम ने बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी की वकालत करते हुए कहा कि झारखंड में शराब की बिक्री शर्म की बात है और विशेष सत्र बुलाकर स्थानीय नीति पर निर्णय लेने की मांग  की.   

बता दें कि 1932 के खतियान को आधार पर नियोजन नीति की मांग करते हुए लोबिन हेम्ब्रम पूरे राज्य के दौरे पर हैं. उनके सभाओं में काफी भीड़ भी उमड़ रही है. लोबिन हेम्ब्रम के  इस कदम को सरकार विरोधी माना जा रहा था.

लेकिन अब हेम्ब्रम ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा सरकार को अस्थिर करने का कोई इरादा नहीं है. उनकी  कोशिश सिर्फ 1932 को आधार बना कर झारखंडियों के हित में नियोजन नीति का निर्माण करवाने की हैं.

रिपोर्ट- शाहनवाज 

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...