गलवान में शहीद जवानों के परिजनों को KCR ने सौंपा 10-10 लाख का चेक

गलवान में शहीद जवानों के परिजनों को KCR ने सौंपा 10-10 लाख का चेक

रांची : गलवान में शहीद जवानों के परिजनों को KCR ने सौंपा 10-10 लाख का चेक- मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने

गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात की.

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने साहिबगंज के सिपाही स्व. कुंदन कुमार ओझा एवं

बहरागोड़ा के स्व. गणेश हांसदा के परिजनों को अनुग्रह सहायता राशि के तौर पर 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा.

kcr mulakat12 22Scope News

इस मौके पर चंद्रशेखर राव ने कहा कि गलवान घाटी में तेलंगाना के कर्नल संतोष बाबू भी शहीद हुए थे. उस समय ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि संतोष बाबू के साथ शहीद सभी जवानों के परिजनों को तेलंगाना सरकार आर्थिक मदद करेगी. उसी परिपेक्ष्य में आज झारखण्ड के वीर शहीदों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान की गई है.

अलग तेलंगाना राज्य के लिए गुरूजी ने किया था सहयोग- केसीआर

kcr mulakat 22Scope News

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बताया कि जब उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन शुरू किया था, उस समय राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन का सहयोग प्राप्त हुआ था. राज्य गठन तक वे हमारे साथ बने रहे थे. यहां आकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है.

ये मंत्री भी रहे मौजूद

इस अवसर पर मंत्री वी श्रीनिवास गौड़, एमएलसी कविता राव, तेलंगाना प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...