बिहार विधानसभा चुनाव : BJP का मेगा प्रचार प्लान तैयार, कल से ताबड़तोड़ रैली

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 अक्टूबर को ‘जन विश्वास रैली दिवस’ घोषित किया है। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चार जिलों में जनसभाएं करेंगे। अमित शाह दरभंगा, बेगूसराय और समस्तीपुर में जनता को संबोधित करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ सिवान, शाहपुर और बक्सर में जनसभाओं के जरिए चुनावी ताल ठोकेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी मुजफ्फरपुर में विशाल रैली करेंगे

आपको बता दें कि इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में विशाल रैली करेंगे। पार्टी इसे चुनाव का टर्निंग पॉइंट मान रही है। क्योंकि यह रैली उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों पर असर डाल सकती है। प्रधानमंत्री के मंच पर एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पीएम मोदी पटना में तीन नवंबर को बड़ा रोड शो भी करने वाले हैं। बिहार बीजेपी का दावा है कि इस प्रचार दौर से पार्टी लगातार बढ़त हासिल करेगी। वहीं 30 अक्टूबर को अमित शाह एनडीए की तरफ से घोषणापत्र भी जारी करेंगे। आज महागठबंधन की तरफ से मेनिफेस्टो जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : NDA 30 अक्टूबर को जारी करेगा घोषणापत्र

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...