Ramgarh: मां ने डांटा तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, नदी में लगा दी छलांग

Ramgarh: जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। नईसराय थाना क्षेत्र के दामोदर पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, पुल के पास मौजूद राहगीरों की सतर्कता और तत्परता से उसकी जान बाल-बाल बच गई।

Ramgarh: नदी में युवती ने लगा दी छलांग

युवती की पहचान कोमल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी घरेलू विवाद और मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी और गुस्से में दामोदर पुल पर पहुंचकर यह खतरनाक कदम उठा लिया।

राहगीरों ने घटना को देखकर तुरंत शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नईसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...