दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संघर्ष क्लब के नाम

दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संघर्ष क्लब के नाम

झरिया (धनबाद) : दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संघर्ष क्लब के नाम- न्यू

झारखंड क्लब सिंदरी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल का आयोजन किया गया.

सिंदरी के राजा बस्ती के समीप अड़ीडीह बस्ती के मैदान में देवीलाल हेम्बाराम और

श्याम लाल मुर्मू के नेतृत्व में किया गया.

इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दूरदराज के खिलाड़ी पहुंचे.

इस दो दिवसीय टूर्नामेंट को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ थी.

सभी टीमों को हराकर फाइनल में संघर्ष क्लब और पंकज 11 पहुंची.

दोनों टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया.

अंत में प्लेंटी शूटआउट के सहारे संघर्ष क्लब 1 गोल से विजय हासिल की.

football jhariya1 22Scope News

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्क्सवादी युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश रवानी, नीमटॉड के समाज सेवी युधिष्ठिर टुडू और के1 बस्ती के समाज सेवी पारो सोरेन पहुंचे. फुटबॉल आयोजन कर्ता द्वारा गांव के आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति कर मुख्य अतिथि, दर्शकों एवं खिलाड़ियों को मंत्र मुक्त कर दिया. इस फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने वाले बाबू जान हेंब्रम, मुनीलाल टूडू, शनीचर हेंब्रम, राकेश हेंब्रम, किशन मरांडी, सुरेश हेंब्रम ,चंद्र हेंब्रम, लोबिन हेंब्रम, कृष्णा हॉसदा, प्रकाश मुर्मू, छोटू मरांडी, प्रमोद हेंब्रम मौजूद रहे.

इससे पहले मुख्य अतिथि जगदीश रवानी ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से मैदान में परिचय प्राप्त किये. जिसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि जगदीश रवानी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप और पुरस्कार राशि देकर खिलाड़ियों को अच्छे से खेलने की नसीहत दी.

रिपोर्ट : अनिल

जमशेदपुर एफसी ने ऐडी बूथरॉयड को मुख्य कोच नियुक्त किया

दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...