परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में कांके की अंश क्लब ने मारी बाजी

रांचीः हरमू मैदान में हरमू फुटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोरेंग ब्रदर और अंश क्लब कांके के बीच खेला गया. जिसमें अंश क्लब 5-3 से पनेल्टी शूटआउट से विनर रहा. विजेता को एक लाख और उपवीजेता को 70 हजार, तीसरे स्थान में आने वाले अरगोड़ा फुटबॉल क्लब और लिली फुटबॉल क्लब को चौथे स्थान पर क्रमश 15 हजार रुपए की पुरुस्कार राशि दी गई. वहीं टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच सोरेंग ब्रदर के सोमरा उरांव, मेन ऑफ द सीरीज अंश क्लब, कांके के बाबा और बेस्ट गोल कीपर अंश क्लब के राज उरांव को दिया गया.

विशिष्ट अतिथि के रूप में हटिया, विधायक नवीन जाएस्वाल, पूर्व डिप्टी मयेर अजय नाथ शाहदेव, जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता बबलू पांडे, मिशन ब्लू फाउंडेशन के पंकज सोनी, झारखंड क्रिस्टियन यूथ एसोशिएशन के महासचिव विकास तिर्की और एस्कॉर्ट इंटर नेशनल के डाइरेक्टर अनुज हेमरोम, पूर्व पार्षद प्रदीप अगरवाल, स्मार्ट सिटी जेनरल मनेजर राकेश कुमार, अभीलाश साहू आदि मौजूद थे.

समापन समारोह का संचालन हरमू फुटबॉल अकादमी के संरक्षक और बीएसएफ इंस्पेक्टर सजित टोप्पो और हरमु फुटबॉल अकादमी के सचिव रोशन टोप्पो ने किया. फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संजू तिग्गा, जयकांत मिंज, राजू तिर्की, सुरेश कछप्, अनल प्रतिक मिंज, सुरेश तिग्गा, शिशिर सिंह, रोशन तिरु, कैलाश तिग्गा, विशाल तिग्गा, अंकित, अलोमनी तिग्गा, सुभाष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Amity University Jharkhand: ‘संगठन 2026’ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, 150 से...

Amity University Jharkhand, रांची: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में इंटर-अमिटी इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स मीट ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ मंगलवार, 22 सितंबर को किया गया। विश्वविद्यालय की...

LNJP Hospital Patna: अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को...

LNJP Hospital Patna: लोकनायक जयप्रकाश नारायण यानी एलएनजेपी अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने...

Gopalganj Hanuman Mandir: कथित वायरल वीडियो को लेकर बेलबनवा मंदिर में...

Gopalganj Hanuman Mandir: कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को महंत बृजमोहन दास से जुड़े कथित वायरल...