बिहार में निकली प्रधानाध्‍यापक के पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये है लिंक

बिहार में निकली प्रधानाध्‍यापक के पदों पर बंपर भर्ती

पटना : बिहार में निकली प्रधानाध्‍यापक के पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये है लिंक- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्‍य सरकार के उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्‍यापक के पदों पर बहाली निकाली है. भर्ती का नोटिफिकेशन BPSC ने जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन शनिवार (आज) से लेना शुरू हो गया. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च तक BPSC की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी. इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित हैं. बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने की जिम्मेवारी दी गई है. इससे पहले प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नहीं होती थी. साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है. इसमें वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति होती रही है.

रिक्त पदों का ये है विवरण

अनारक्षित2571 पद
ईडब्ल्यूएस639 पद
ओबीसी769 पद
ईबीसी1157 पद
पिछड़ा वर्ग की महिला192 पद
अनुसूचित जाति1027 पद
एसटी66 पद

उम्मीदवारों को नियमानुसार मिलेगी छूट

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed/B.A.Ed./B.Sc.Ed होना चाहिए. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 31 से 47 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 35000 हजार वेतनमान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35000 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने के अनारक्षित, ओबीसी / अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि महिला / एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...