पटना साहिब पहुंची दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में की जनसभा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पटना साहिब पहुंची। पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी क्षेत्र में एनडीए गठबंधन से बीजेपी के प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम रेखा के साथ पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और नीरज शेखर के अलावा एनडीए के कई नेता मौजूद थे। मौजूद लोगों ने रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया।

DIARCH Group 22Scope News

रेखा गुप्ता ने आज फिर जंगलराज की बातें दोहरायी

मंच से सीएम रेखा गुप्ता ने पिछले 30 साल पहले की बातों को फिर दोहरायी। जंगलराज की बातें बतलायी। नौकरी के नाम पर पैसे मांगने की बात कहा। इसके साथ ही महागठबंधन पर कई गंभीर आरोप लगायी। उन्होंने कहा कि इस बार भी कमल के फूल पर बटन दबाकर एनडीए उम्मीदवार रत्नेश कुशवाहा को जिताएं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में काफी काम हुआ है।

राजद-कांग्रेस के सरकार में जो नहीं आज वह पूरी हो रही है – दिल्ली की CM

रेखा गुप्ता ने जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो उनकी सरकार में नहीं हुई थी आज वह पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की सरकार में पूरा हो रहा है। वहीं बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस-राजद पर निशाना साधा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने जनता को सरकार और अपनी उपलब्धियां के बारे में बताया।

CM Rekha Gupta 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहटा पहुंचे चिराग पासवान, NDA उम्मीदवार के पक्ष में किया प्रचार, बारिश के बीच जबरदस्त भीड़…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...