बिहार दौरे पर आएंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहारशरीफ व लखीसराय में करेंगी चुनावी जनसभा

बिहार दौरे पर आएंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहारशरीफ और लखीसराय में करेंगी चुनावी जनसभा

पटना : बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अब दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का नाम भी जुट गया है। इस बहाने बीजेपी महिलाओं का सम्मान है और महिला सशक्तिकरण के नारे को भी बुलंद करना चाहती हैं। बीजेपी शासित राज्यों में रेखा गुप्ता ही एक मात्र सीएम हैं।

BJP के नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति अभियान को मिलेगा बल 

पार्टी उनके माध्यम से नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहती है। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विजय सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी और वहां चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी।

Goal 7 22Scope News

बिहार दौरे से पहले पहुंची नई दिल्ली स्टेशन

गौरतलब को कि बिहार रवाना होने से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। यहां से बिहार की कई नियमित ट्रेनें चलती हैं। दीपावली व छठ पूजा के लिए कई विशेष ट्रेनें भी यहां से चलाई जा रही है। चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने से पहले इस स्टेशन का निरीक्षण कर उन्होंने बिहार के लोगों के साथ अपने जुड़ाव का संदेश देने का प्रयास किया है। वह दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन पर लगे प्रतिबंध को हटाने और भव्य आयोजन की भी घोषणा कर चुकी हैं।

r 22Scope News

रेखा गुप्ता के बहाने नारी सशक्तिकरण का संदेश

पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं के विकास और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही हैं। दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने अपने नारी सशक्तीकरण के नारे को आगे बढ़ाया है।

dccc 22Scope News

अब उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में उतारकर पार्टी वहां कि महिलाओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहती है। आने वाले दिनों में उनके कई चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके साथ ही दिल्ली के अन्य मंत्रियों को भी चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी है।

ये भी पढ़े :  उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय और तेजस्वी यादव राघोपुर से आज भरेंगे पर्चा, विजय सिन्हा के नामांकन में सीएम रेखा गुप्ता होंगी शामिल

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...