Big Breaking : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

दिल्ली : दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। साथ ही प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान पर बीजेपी में जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर, मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में ऐसा रहा रेखा गुप्ता का प्रदर्शन

रेखा गुप्ता साल 2025 में शालीमार बाग से जीतीं हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। हालांकि साल 2015 और 2020 में आप प्रत्याशी से रेखा गुप्ता चुनाव हार गईं थी।

यह भी देखें :

विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा

बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी सीएम के लिए प्रवेश वर्मा का नाम तय हुआ है। साथ ही विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा।

रेखा ने ABVP से शुरू किया सियासी सफर

रेखा गुप्ता साल 2009 दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रह चुकी हैं। मार्च 2010 से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड-54) से दो बार निर्वाचित पार्षद रह चुकी हैं। 2013 से वह लगातार विधानसभा चुनाव में उतरी हैं, 2025 में जीतीं। 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।

यह भी पढ़े : Breaking: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...