Bokaro: चास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

Bokaro: चाईबासा में आदिवासी ग्रामीणों पर पुलिस की बर्बरता और बीते दिनों चास में आईआरबी जवान की सरेआम हत्या से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज महावीर चौक, चास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने की।

Bokaro: हेमंत सोरेन का पुतला दहन

जयदेव राय ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और पुलिस प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कारोबार, जुआ-सट्टा और माफियागिरी खुलेआम पुलिस की मिलीभगत से चल रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, “हेमंत सोरेन से यह राज्य अब नहीं संभल रहा है। यह एक निकम्मी सरकार है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।” उन्होंने कहा कि अब झारखंड में योगी मॉडल की जरूरत है, ताकि राज्य को अपराध मुक्त बनाया जा सके। भाजपा ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

Bokaro: महिला नेत्री परिंदा सिंह का बयान

भाजपा महिला नेत्री परिंदा सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खुद को “अबुआ सरकार” और “आदिवासियों की हितैषी सरकार” बताती है, लेकिन इसी सरकार में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है। आए दिन उन पर अत्याचार हो रहे हैं, महिलाओं के साथ गलत कार्य हो रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।”

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...