Bihar election 2025 : पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल करेंगे चुनावी सभा, NDA का घोषणापत्र भी होगा जारी

Bihar election 2025 : पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल करेंगे चुनावी सभा, NDA का घोषणापत्र भी होगा जारी

पटना : बिहार चुनाव को लेकर दलों की तैयारियां चरम है। चुनाव प्रचार में हरेक दल ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। एक तरफ एनडीए के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री चुनावी दौरे पर हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन की चुनावी सभा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव भी भिड़ गए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

PM मोदी आज करेंगे सभा, X पर लिखा जोश और उर्जा से भरी है जनता

पीएम नरेंद्र मोदी आज एनडीए की तरफ से दो चुनावी सभा करने वाले हैं। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में जनता को संबोधित करेंगे, जबकि दोपहर करीब 12:45 बजे छपरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार की जनता जोश और ऊर्जा से भरी हुई है। इस उत्साह के बीच वह राज्य भर से भाजपा-एनडीए उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का 4 जिलों में दौरा

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार दौरे पर हैं। वह दिनभर में चार चुनावी सभाएं करेंगे। उनकी पहली रैली सुबह 11 बजे लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के केआरके मैदान में होगी। इसके बाद वे मुंगेर के जमालपुर में 12:45 बजे, नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा और अंत में मनेर विधानसभा क्षेत्र के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने भाषणों में बिहार में विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में हैं।

CM नीतीश के गृह जिले में राहुल भरेंगे हुंकार

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी रैली करेंगे। इससे पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां की थीं। राहुल 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यह तीसरी चुनावी सभा होगी।

राहुल 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 30 अक्टूबर को नालंदा और बरबीघा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गांधी दिल्ली लौट जाएंगे और वापस दो नवंबर से वापस बिहार में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को लौटेंगे। इधर, 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अमरपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

NDA का घोषणा पत्र आज होगा जारी 

चुनावी तैयारियों के बीच एनडीए की तरफ से आज घोषणापत्र जारी करने की भी संभावना है। गौरतलब हो कि महागठबंधन की तरफ से हाल ही में घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें जनता के लिए अनेक लोक लुभावन वायदे किए गए हैं। एनडीए के घोषणापत्र जारी करने में दोनों ही दलों के दिग्गजों की भी मौजूदगी होगी।

ये भी पढ़े :  चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...