पीएम मोदी, अमित शाह,और प्रियंका गांधी का तुफानी दौरा , प्रियंका रोसड़ा में करेंगी रोड शो

पीएम मोदी, अमित शाह,और प्रियंका गांधी का तुफानी दौरा , प्रियंका रोसड़ा में करेंगी रोड शो

22 Scope News Desk :    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव में महज एक ही दिन बचे हैं। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है ऐसे में एनडीए – महागठबंधन अपने प्रत्याशियों के लिये आखिरी दांव खेलने में पीछे नही रहना चाहते हैं। आज पीएम मोदी, अमित शाह और  प्रियंका गांधी से लेकर कई दिग्गज नेता चुनावी सभा को संबोधित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

Goal 7 22Scope News

पीएम मोदी सहरसा और  कटिहार में करेंगी चुनावी सभा 

पीएम मोदी आज बिहार में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की पहली सभा सहरसा जिले में होगा। वह यहां दोपहर 1:45 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां वह NDA उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद, PM मोदी कटिहार जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वह दोपहर 3:30 बजे दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

pm modi 22Scope News

मधुबनी और सीतामढ़ी में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह मधुबनी और सीतामढ़ी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में पहले चरण में ही मतदान होना हैं। एनडीए की तरफ से वोटरों की लामबंदी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। एक से एक स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है।

Amit Shah Lakhisarai copy 22Scope News

सोनबरसा और लखीसराय की सभा के बाद रोसड़ा में होगा रोड शो

वहीं कांग्रेंस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोनबरसा में करेंगी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी उसके बाद उनकी दूसरी सभा लखीसराय में होगी। प्रियंका गांधी रोसड़ा में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे सोनबरसा जाएंगी, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सेानबरसा सुरक्षित सीट है, जहां से कांग्रेस के टिकट पर सरिता देवी उम्मीदवार हैं।
यहां प्रियंका करीब दो बजे पहुंचेगी। बता दें कि लखीसराय से कांग्रेस के टिकट पर अमरेश कुमार अनीश चुनाव मैदान में हैं। जिनका मुकाबला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से है।

इसके बाद रोसड़ा में एक एक रोड शो करेंगी। जहां से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व डीजीपी बीके रवि चुनाव लड़ रहे हैं।

 ये भी पढ़े :  Patna Election 2025: जातीय समीकरण का वही पुराना गणित, Yadav और Bhumihar का दबदबा बरकरार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...