दुलारचंद हत्याकांड : 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, गोली लगने से नहीं हुई मौत

मोकामा : मोकामा में दुलारचंद हत्याकांड में अब तक दो गिरफ्तारी हुई है। पटना एसपी ग्रामीण विक्रम सिहाग ने बताया कि आज यानी 31 अक्टूबर के दिन में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन डॉक्टरों द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम में शामिल डॉ. अजय कुमार सिंह ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुलारचंद यादव को पैर में एंकल ज्वाइंट के पास गोली लगी है।

पैर में लगी गोली आर पार हो गई है। लेकिन इस गोली से मौत नहीं हो सकती। डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि उपाधीक्षक महोदय की निगरानी में तीन चिकित्सा पदाधिकारियों डॉ. रोहन कुमार, डॉ. दिलीप कुमार और डॉ. अजय कुमार सिंह के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।

DIARCH Group 22Scope News

पोस्टमार्टम से पहले डेड बॉडी का एक्सरे – डॉक्टर अजय कुमार

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि शरीर पर और भी जख्म के निशान पाए गए। उन्होंने कहा कि हमने पोस्टमार्टम से पहले डेड बॉडी का एक्सरे कराया। ज्यादातर जख्म छीलने जैसा पाया गया है. हम रिपोर्ट तैयार कर देंगे। एसपी ग्रामीण विक्रम सिहाग ने बताया कि प्रथम एफआईआर जो मृतक के पोते द्वारा किया गया है उसमें कुल पांच अभियुक्त बनाए गए हैं। दूसरी तरफ से जो आवेदन किया गया उसमें छह अभियुक्त बनाए गए हैं। सिहाग ने कहा कि जो पुलिस की ओर से दर्ज किया गया मामला है उसमें अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो जो हमें मिल रहे हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है।

Rural SP Vikram Sihag 22Scope News

यह भी पढ़े : भारी सुरक्षा के बीच जनसुराज समर्थक का निकला शव, समुदाय विशेष में भयंकर आक्रोश

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...