Advertisment

Ghatshila Bypoll 2024: झामुमो-भाजपा में शुरू हुआ स्टार प्रचार का संग्राम, Hemant Soren और Shivraj Singh Chauhan संभालेंगे कमान

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो और भाजपा के बीच सियासी जंग तेज। हेमंत सोरेन और शिवराज सिंह चौहान की रैलियों से प्रचार में आने वाली है नई गर्मी।


घाटशिला उपचुनाव में झामुमो और भाजपा के बीच सियासी संग्राम तेज

Ghatshila Bypoll 2024 : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के रण में सियासी सरगर्मी अब चरम पर है। झामुमो और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश स्तरीय नेताओं, सांसदों और विधायकों ने पहले ही घाटशिला में कैंप कर लिया है।

झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन 3 या 4 नवंबर से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। पार्टी उनके चुनावी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है। वहीं भाजपा की ओर से 5 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और 6 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी घाटशिला में चुनावी सभा करेंगे।


 Key Highlights:

  • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो और भाजपा दोनों पार्टियों ने प्रचार में झोंकी ताकत।

  • झामुमो के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन 3 या 4 नवंबर से प्रचार अभियान संभालेंगे।

  • भाजपा की ओर से शिवराज सिंह चौहान और शुभेंदु अधिकारी 5–6 नवंबर को करेंगे जनसभाएं।

  • भाकपा माले ने भी झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को दिया समर्थन।

  • दोनों दलों के प्रदेश नेता, सांसद और विधायक घाटशिला में डेरा डाले हुए हैं।

  • भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने राखा कॉपर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।


Ghatshila Bypoll 2024: झामुमो के नेताओं ने संभाली प्रचार की जिम्मेदारी

झामुमो ने पूरे क्षेत्र में अपने दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद विजय हांसदा, मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजय सरदार, जगत माझी, और आलोक सोरेन लगातार प्रचार में जुटे हैं।
प्रत्येक विधायक को एक-एक प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय कर दिया गया है।

Ghatshila Bypoll 2024:  वाम दलों का झामुमो को समर्थन

सीपीआई के बाद अब भाकपा (माले) ने भी झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे झामुमो के खेमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और चुनावी समीकरण भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण बनते दिख रहे हैं।

Ghatshila Bypoll 2024: भाजपा का पलटवार: आदित्य साहू ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा भी पीछे नहीं है। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को घाटशिला पहुंचकर राखा कॉपर में पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
उन्होंने दावा किया कि “घाटशिला की जनता भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को रिकॉर्ड मतों से जिताकर रांची भेजेगी।”
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिछले छह सालों में झारखंड का विकास पूरी तरह ठप पड़ा है।”

Ghatshila Bypoll 2024: भाजपा से झामुमो में आए नेताओं का स्वागत

मुसाबनी प्रखंड के झामुमो संपर्क कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए कई नेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा नेता सौरभ चक्रवर्ती, तुषार पातर, कौशिक सिन्हा, सुरेश महाली, और युवा नेता प्रदीप बिसोई ने झामुमो का दामन थामा।
इन नेताओं ने कहा कि “अनुभवी नेतृत्व के साथ संगठन और मजबूत होगा और जनकल्याण की दिशा में काम को नई ऊर्जा मिलेगी।”

Ghatshila Bypoll 2024: राजनीतिक तापमान बढ़ा, मुकाबला रोचक होने की उम्मीद

घाटशिला उपचुनाव में जैसे-जैसे प्रचार का दौर तेज हो रहा है, वैसे-वैसे सियासी तापमान भी बढ़ रहा है। झामुमो के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान की आमने-सामने की सभाओं से इस उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Highlights

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...