‘सुरेंद्र यादव का बयान निंदनीय, यह संपूर्ण महिलाओं का अपमान’

पटना : राजद नेता सुरेंद्र यादव के बेलागंज से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रत्याशी मनोरमा देवी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए एनडीए में शामिल दलों की महिला नेत्रियों ने जोरदार निशाना साधा है। भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि राजद नेता ने जिस तरह जदयू की महिला प्रत्याशी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की है वह सिर्फ एक प्रत्याशी या एक महिला का अपमान नहीं है, यह सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान है।

DIARCH Group 22Scope News

RJD का यही चाल, चरित्र और चेहरा है – NDA

उन्होंने कहा कि राजद का यही चाल, चरित्र और चेहरा है। एक ओर जहां वे महिलाओं के कल्याण की योजना चालू करने को लेकर ढिंढोरा पीटते हैं, दूसरी ओर उनके नेटया खुले मंचों से महिलाओं का अपमान करते हैं। एक तरफ एनडीए महिलाओं का सशक्तिकरण और उनका आत्मसम्मान बढ़ा रही है, वहीं राजद उनका अपमान कर रही है। आज एनडीए ने देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला को बैठाया है।

NDA नेता ने तेजस्वी से सवाल करते हुए कहा- क्या वे RJD सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

‎इधर, जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया यादव ने कहा कि राजद सांसद ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल एक महिला के लिए किया है, वह राजद के महिलाओं के प्रति घृणा और उनकी सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे राजद सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? अगर वे कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यही समझा जाएगा कि पूरे राजद की सोच यही है। ‎उन्होंने महागठबंधन को सचेत करते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं अपमान का बदला लेना भी जानती हैं और छह और 11 नवंबर को यहां की आधी आबादी वोट के जरिए ऐसे बयानों का जवाब देगी।

प्रीति शेखर ने कहा- RJD के नेता सुरेंद्र यादव ने ऐसी महिला के खिलाफ बयान दिया है

भाजपा की प्रवक्ता प्रीति शेखर ने कहा कि राजद के नेता सुरेंद्र यादव ने ऐसी महिला के खिलाफ बयान दिया है जिनकी मांग का सिंदूर उजड़ गया है। राजद के नेता के ऐसे घृणित बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ‎उन्होंने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि महिलाएं अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकतीं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से इस घृणित बयान का जवाब देंगी।

यह भी पढ़े : अश्विनी चौबे का महागठबंधन पर तीखा हमला, जगह-जगह जनसंपर्क कर NDA को जिताने की अपील की

सौरव सिंह की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...