अश्विनी चौबे का महागठबंधन पर तीखा हमला, जगह-जगह जनसंपर्क कर NDA को जिताने की अपील की

अश्विनी चौबे का महागठबंधन पर तीखा हमला, जगह-जगह जनसंपर्क कर NDA को जिताने की अपील की

दरभंगा : दरभंगा में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे शनिवार को दरभंगा पहुंचे और दरभंगा शहरी विधानसभा सीट के उम्मीदवार संजय सरावगी के पक्ष में जगह-जगह जनसंपर्क किया और एनडीए सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील किया है।

goal 22Scope News

मुंगेरीलाल के सपने देखने वाले जाएंगे जेल – अश्विनी चौबे

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल में फांसी की रस्सी बनाई जाती है और आपातकाल के दौरान जब हम वहां कैद थे। तब उन्होंने खुद उस रस्सी को बनाने में सहयोग किया था। वहीं उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता ने अब इतना बड़ा रस्सा बना लिया है कि भ्रष्टाचारी, आतंकवादी और डपोरसंखी लोगों को फांसी लगाने का काम करेगी। 14 नवंबर के बाद जो अपने को मुगेरीलाल के हसीन सपना देख रहें है जो सबको नौकरी और फालतू का बात जो बोल रहा है। वो काल कोठरी का सबसे बड़ा मुख्य कैदी बनेगा। और मुख्यमंत्री तो होना दूर की बात है। उन्होंने कहा कि ऊपर जमानत पर पप्पू, नीचे जमानत पर छोटका पप्पू और बगल में बंगाल-यूपी के सप्पू-गप्पू सभी 14 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी और जेल में रहेंगे।

चौबे ने कहा- लालू ने जेपी आंदोलन को किया कलंकित

वहीं अश्वनी चौबे ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिसने जेपी आंदोलन को कलंकित किया और जिस पर 32 साल की सजा हो चुकी है। वह आज भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना हुआ है। चुनाव आयोग को ऐसे लोगों को हटाना चाहिए।

RSS पर प्रतिबंध के सवाल पर किया पलटवार

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए चौबे ने कहा कि खड़गे को आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के लिए 100 साल और 100 बार जन्म लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : सिवान में गरजे जेपी नड्डा, कहा- RJD का मतलब, रंगदारी, जंगलराज व दादागिरी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...