तेजस्वी का NDA पर तीखा वार, बोले- बिहार बना ‘महाजंगलराज’, सरकार बनते ही 2 महीने में जेल जाएंगे अपराधी

मोकामा/मुंगेर : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नया बिहार बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनाने का आहवान किया है। मोकामा के दिनकर हाई स्कूल में आयोजित एक चुनावी सभा में तेजस्वी ने कहा कि नए बिहार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन नहीं होगा। इस नए बिहार में रोजगार की गारंटी होगी और बिहारियों को सम्मान मिलेगा। तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी रिमोर्ट से बिहार सरकार चला रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहारियों को कमजोर समझने की भूल नहीं करें। एक बिहारी सब पर भारी पड़ता है। उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर राजद उम्मीदवार वीणा देवी के लिए समर्थन की अपील की। तेजवी को मच पर चांदी का मुकुट भी पहनाया गया।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी का दावा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है। तेजस्वी ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। राजद नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

गुजरात में फैक्ट्री लगाकर बिहार में चाहते हैं विक्ट्री – तेजस्वी

पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे। 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 20 की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं। युवाओं के लिए एकदम कुछ किया ही नहीं। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।

तेजस्वी ने मुंगेर जिला के 3 विधानसभा क्षेत्र से खड़े महागठबंधन के 3 प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के चरवाहा विद्यालय मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। जहां से उन्होंने मुंगेर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र से खड़े महागठबंधन के तीनों प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट अपील की अपील की। मंच से ही नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने काह कि 20 साल बनाम 20 महीना दीजिए, बिहार की सूरत बदल देंगे। मौके पर हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।

Tejashwi Munger 22Scope News

मौसम खराब होने की वजह से 2 दिन आप सबके बीच नहीं आ पाया, खेद है – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने मंच पर आते ही माइक संभाला और भीड़ का अभिवादन करते हुए कहा कि मौसम खराब रहने के कारण दो दिनों तक आप सबों से नहीं मिल पाया इसके लिए खेद है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला किया। उपस्थित लोगों से तेजस्वी यादव ने कहा कि एक मौका दीजिए। अगर तेजस्वी को मौका मिलेगा तो पक्की नौकरी मिलेगी। जिस परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। बंदूक फैक्ट्री को चालू करवाया जाएगा। बंद पड़े पहाड़ को चालू करवाया जाएगा। 20 साल बनाम 20 महीने का उदाहरण दिया।

20 साल में जो काम नीतीश कुमार ने नहीं किया वह 20 महीने में करेंगे – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार को आपने 20 साल दिया, मुझे सिर्फ 20 महीना दीजिए जो काम नीतीश सरकार ने 20 साल में नहीं किया वो तेजस्वी 20 माह में करके दिखाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में फैक्टी लगाएंगे और बिहार में विक्ट्री चाहिए। सब कोई गोलबंद होकर भाजपा को भगाने का काम कीजिए। सब गोलबंद हो जाइए। कहीं जाइए बिना घुस का काम नहीं होता है। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। मोकामा में क्या हुआ आप ने देखा। सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। आप तेजस्वी को एक मौका दीजिए हम सब मिल एक नया बिहार बनाने का काम करेंगे।

Tejashwi Munger 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में गरजे तेजस्वी, कहा- बिहार को बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं…

विकाश कुमार और गौतम कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...