तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- बिहार के लोग रचने जा रहे इतिहास, आएगी नौकरी वाली सरकार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष के नेता व महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज यानी 10 नवंबर को अभी थोड़ी देर पहले अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता की। इस मौके पर तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे हैं। इस बार नौकरी वाली सरकार लाने जा रहे हैं। कलम राज को लाने जा रहे हैं। बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा। 20 साल में केवल सुर्खियों में रहा, सफलताओं में कहीं नहीं रहा। 14 तारीख के बाद सफलताओं में गिना जाएगा।

Goal 7 22Scope News

महागठबंधन की सरकार आने पर राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगे – तेजस्वी यादव

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आने पर राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई की अच्छी व्यवस्था होगी। राज्य में आईटी हब होगा। इतना ही नहीं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी बनेगा। बिहार के भाइयों को दूसरे राज्य ना जाना पड़े ऐसा बिहार बनाने का तेजस्वी यादव ने वादा किया।

 

लोगों में दिखा बदलाव का मूड – तेजस्वी

बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अबतक उन्होंने 171 जन सभाएं की हैं, जो लगता है सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जिला नहीं बचा है जहां वे नहीं गए। उन्होंने बताया कि हर जगह लोगों में बदलाव का मूड दिखा। चाहे कोई जाति-धर्म के हों सब लोगों ने पहले चरण में बढ़-चढ़कर मतदान किया।

Tejashwi Yadav 3 1 22Scope News

‘बिहार में 20 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और पलायन देखने को मिला है’

तेजस्वी यादव ने गिनाया कि 20 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और पलायन देखने को मिला है। प्रदेश में कल-कारखाना, उद्योग के साथ शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों का ये कहना है कि 20 साल राज करने के बाद एनडीए ने बिहार को अंतिम पायदान पर ला दिया है। 20 साल में एनडीए चाहती तो नंबर वन सरकार बना सकती थी।

यह भी देखें :

RJD नेता ने कहा- पढ़ाई के लिए, कमाई के लिए व दवाई के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है

राजद नेता ने कहा कि पढ़ाई के लिए, कमाई के लिए और दवाई के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। अब बिहार के लोग आगे बढ़ना चाहते हैं। बिहार के लोगों को सुख-सुविधा बिहार में चाहिए। बिहार में पढ़ाई, दवाई व कमाई की व्यवस्था हो, उद्योग लगे, लोग अब ये चाहते हैं। पूरे बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं। पहले चरण में लोगों ने इस आधार पर वोट किया।

Tejashwi Yadav 2 22Scope News

68 प्रतिशत पुलिस ऑब्जर्वर BJP शासित राज्यों से – तेजस्वी

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि ‘सृजन घोटाले के आरोपी बिपिन शर्मा को एयरपोर्ट पर बुलाकर पीएम ने पीठ थपथपाई। आपकी कथनी और करनी में अंतर है। आपको बिहार आने में इन्हें शर्म आनी चाहिए। तेजस्वी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 68 प्रतिशत पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बार-बार बंद हो रहे हैं। 208 कंपनियां भी भाजपा शासित राज्यों से आई हैं। भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उसे धोने का काम करेगा।

‘वोटिंग के आंकड़े क्यों छिपा रहा चुनाव आयोग?’

उन्होंने पूछा कि आखिर चुनाव आयोग आंकड़े क्यों छिपा रहा है? कितने पुरुष और महिलाओं ने वोटिंग की, यह जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? क्या यह एक मजाक है, पीएम मोदी और अमित शाह के जमाने में चुनाव आयोग ठप हो गया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कई बड़े अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए जा रहे हैं कि कहां डिस्टर्ब करना है और किन लोगों को उठाना है। सीएम हाउस से रेंज अधिकारियों तक आदेश भेजे जा रहे हैं। हमें जानकारी उन्हीं अधिकारियों से मिल रही है जिन्हें ये निर्देश दिए जा रहे हैं। मैं सभी अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि दबाव में काम न करें, जनता जवाब देगी।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आखिरी चरण का प्रचार खत्म करने के बाद पटना लौटे तेजस्वी, राबड़ी आवास पहुंच पिता लालू यादव से लिया आशीर्वाद

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...