UP: मौलाना शमशुल हुदा पर FIR, मदरसे-एनजीओ का रजिस्ट्रेशन रद्द, जानें कारण

UP के संतकबीर नगर में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. एफआईआर धोखाधड़ी और विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत की गई है. यह एफआईआर एटीएस की टीम के द्वारा की गई जांच पड़ताल और मिले सबूतों के आधार पर की गई है. बता दें, जब एटीएस की टीम इनकी जांच पड़ताल कर रही थी.

तब उन्हे मौलाना शमशुल हुदा कि गतिविधि संदिग्ध नजर आई. एटीएस की जांच रिपोर्ट के जरिए ये खुलासा हुआ कि मौलाना शमशुल हुदा खान भारत में इस्लामी कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा था. मौलाना शमशुल को 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल हुई थी. वहीं, मौलाना शमशुल को भारत में मदरसों को चलाने के लिए विदेश से फंड भी मिलती थी. जिसे देखते हुए मौलाना शमशुल के ऊपर विदेशी मुद्रा व्यवस्था अधिनियम के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है.

मदरसों की मान्यता की गई रद्द

इन सभी घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद मौलाना शमशुल के द्वारा आजमगढ़ और संत कबीर नगर में चलाए जा रहे दोनों मदरसों की मान्यता रद्द कर दी. इसके साथ ही साथ मौलाना शमशुल के द्वारा चलाए जा रहे एनजीओ रजा फाउंडेशन का भी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया.

संदिग्धों के साथ है मौलाना शमशुल हुदा का नेटवर्क

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जांच में यह भी सामने आया है कि मौलाना शमशुल इस्लामी कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा था. साथ ही उसके तार पाकिस्तान के साथ भी जुड़े हुए है. बताया ये बही जा रहा है कि मौलाना शमशुल इस्लाम के प्रचार को लेकर आए दिन पाकिस्तान का दौरा भी करता रहा है. पाकिस्तान में मौलाना शमशुल कई कट्टरपंथी मौलानाओं और संदिग्धों के साथ बैठक करता था और उनके संपर्क में भी था. मौलाना शमशुल जम्मू-कश्मीर में भी रह रहे कई संदिग्धों के साथ जुड़ा हुआ था.

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...