UP चुनाव में बीजेपी बनायेगी रिकॉर्ड, विपक्ष द्वारा प्रायोजित आंदोलन का प्रयोग हुआ फेल- यूपी प्रभारी

पटनाः यूपी में विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्ति के साथ ही अब एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं.

इसी एक्जिट पोल को अधार मानकर पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहा है.

वहीं नेताओं ने प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है. बीजेपी सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सह यूपी प्रभारी

राधामोहन सिंह ने बताया कि कि पिछले तीन दशकों के राजनितिक इतिहास का उलटफेर होने जा रहा है.

और यूपी में बीजेपी दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है.क्योंकि अरसे से यूपी में कोई पार्टी दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाई है.

वहीं बीजेपी दूसरी बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.राधामोहन सिंह ने विपक्षियों पर

निशाना साधते हुए कहा कि यूपी चुनाव के समय विपक्षी दलों द्वारा लगातार नित्य नये- नये हथकंडे अपनाये गये.

कोविड समस्या से लेकर  किसान आंदोलन तक उनका प्रयोग फेल हो गया.

बीजेपी बनायेगी रिकॉर्ड – UP चुनाव में विपक्षी का पासा फेल हुआ-राधामोहन सिंह

Shahnawaj husain 1 22Scope News

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा कि जो एग्जिट पोल सामने आ रहे है उससे यह

स्पष्ट हो रहा है कि पांचों राज्यों में बीजेपी की सरकार आ रही है. पिछली बार से अधिक सीटें

भारतीय जनता पार्टी को आ रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है और जिस

तरीके से बीजेपी की सरकार काम करती है उसी को देखते हुए जनता ने बीजेपी को वोट दिया है.

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव तो अखिलेश यादव का ही नाम

लेंगे उसके अलावा किसी का नाम ले भी नहीं सकते.

यूपी एग्जिट पोल पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जो गरीबों के लिए

काम करेगा सरकार उसी की बनेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुजरात में मोदी जी ने रिकॉर्ड

बनाया था उसी तरह यूपी में योगी भी निश्चित रूप से रिपीट करेंगे.

रिपोर्ट- शक्ति सिंह/ प्रणव राज

रांची पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, आंदोलन की बरसी पर जाएंगे नेतरहाट

UP चुनाव में बीजेपी बनायेगी रिकॉर्ड, विपक्ष द्वारा प्रायोजित आंदोलन का प्रयोग हुआ फेल- यूपी प्रभारी

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...