NDA प्रत्याशी जयंत राज के लिए चिराग ने किया चुनाव प्रचार, कहा- महागठबंधन का एकमात्र काम जनता को बेवकूफ बनाना

बांका : बांका जिले के अमरपुर विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की धमाकेदार जनसभा हुई। बांका विधानसभा के अमरपुर क्षेत्र में आज चिराग पासवान ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपार जनसमूह के सामने उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) जदयू प्रत्याशी व बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज के लिए समर्थन की जोरदार अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

NDA से पहले की सरकारों में जनता के मूलभूत समस्याएं तक पूरी नहीं हो पाती थी – चिराग पासवान

महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन का एकमात्र काम जनता को बेवकूफ बनाना है। एनडीए से पहले की सरकारों में जनता के मूलभूत समस्याएं तक पूरी नहीं हो पाती थी, चारों ओर सिर्फ लूट-मार और अराजकता का बोलबाला था। एनडीए सरकार की सराहना करते हुए बोले कि एनडीए ने बिहार को नई दिशा दी है। महिलाओं की पेंशन, सड़क-नाला निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशासनिक सुधार ये सब सिर्फ एनडीए के शासन में ही संभव हुए। बिहार अब विकास की राह पर अग्रसर है।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पहुंची दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, NDA प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...