‘खून के बदले खून’ नियम हटने से बिगड़ा संतुलनः शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी, थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ी परेशानी

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में इन दिनों खून की कमी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को एक यूनिट ब्लड के लिए भी कई-कई घंटे तक भटकना पड़ रहा है। थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों तक को खून नहीं मिल पा रहा है, जिससे परिजनों में चिंता है।

‘खून के बदले खून’ नियम हटने से बिगड़ा संतुलनः

राज्य सरकार ने हाल ही में ब्लड बैंक में “खून के बदले खून” देने का नियम समाप्त कर दिया है। नए नियम के अनुसार, अब किसी भी जरूरतमंद को खून लेने के लिए दाता लाने की बाध्यता नहीं है। ब्लड बैंक को खून उपलब्ध होने पर किसी मरीज को मना नहीं किया जा सकता। लेकिन इस व्यवस्था के बाद ब्लड बैंक में खून की भारी कमी देखने को मिल रही है, क्योंकि अब रक्तदान की दर में गिरावट आई है।

ब्लड बैंक में केवल 20 यूनिट खून बचाः

अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे तक हमारे पास केवल 20 यूनिट ब्लड बचा था। दो दिन पहले तक करीब 100 यूनिट ब्लड मौजूद था, लेकिन अब स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। यदि ऐसा ही रहा, तो कुछ घंटों में एक यूनिट भी ब्लड नहीं बचेगा।

मरीजों के परिजन परेशानः

मरीजों के परिजनों ने बताया कि वे दो दिनों से ब्लड बैंक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन रक्त नहीं मिल पा रहा है।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजन भी ब्लड बैंक में बैठे हैं और उम्मीद लगाए हुए हैं कि किसी तरह रक्त मिल जाए।मरीज के परिजन ने कहा कि सरकार ने नियम तो अच्छा बनाया है, लेकिन अब खून देने वाले लोग सामने नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण मरीजों को जान का जोखिम झेलना पड़ रहा है।

 निजी नर्सिंग होम में भी स्थिति गंभीरः

जिले के निजी नर्सिंग होम के ब्लड बैंकों में भी खून की भारी कमी बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक लोग स्वेच्छा से रक्तदान नहीं करेंगे, तब तक इस संकट से निपटना मुश्किल होगा।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

Saffrn

Trending News

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img