DGP तदाशा मिश्रा ने संभाली कमान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा (DGP) ने शिष्टाचार भेंट की। पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी।

राज्य की विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा:

जानकारी के अनुसार इस भेंट के दौरान राज्य की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने डीजीपी नवप्रभारी को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता के रूप में बनाए रखने का निर्देश दिया।

महिला नेतृत्व की नई मिसालः

DGP तदाशा मिश्रा राज्य की पहली महिला प्रभारी डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण कर रही हैं। यह झारखंड पुलिस के इतिहास में महिला नेतृत्व के एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। उनके कार्यभार संभालने से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

DGP पद पर परिवर्तन के बाद नई दिशा की उम्मीदः

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने तदाशा मिश्रा को प्रभारी DGP का दायित्व सौंपा है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में सरकार स्थायी नियुक्ति पर भी निर्णय ले सकती है। राज्य में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Saffrn

Trending News

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...

मोबाइल स्नैचिंग मामले में 15 स्मार्ट फोन के साथ 2 आरोपी...

लखीसराय : लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी और एक...

ECL स्टील लिमिटेड ने 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह सफलतापूर्वक किया संपन्न,...

Desk: 30 मार्च 2026: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह का सफलतापूर्वक समापन किया, जो संगठन में मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा...

एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे विजय सिन्हा, जिला प्रशासन की तरफ...

लखीसराय : स्थानीय विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने फूलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img