Ghatsila by election: हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी को बताया बैल! कहा- ‘खाया-पिया मोटा-तगड़ा हुआ JMM में, अब हल जोतने चला गया BJP में’

Ghatsila by election: जैसे-जैसे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों ने वोटरों को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है।

Ghatsila by election: हेमंत सोरेन का भाजपा प्रत्याशी पर प्रहार

शुक्रवार को धालभूमगढ़ के नरसिंगढ़ हाट मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर राज्य सरकार के कई मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर तीखा हमला बोला।

हेमंत सोरेन ने कहा, “यह बीजेपी का ऐसा बैल प्रत्याशी है जो खाया-पिया, मोटा-तगड़ा हुआ झामुमो में और हल जोतने बीजेपी में चला गया। मगर अफसोस नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र की चिंता स्वर्गीय रामदास सोरेन किया करते थे। इसलिए हमारा प्रत्याशी सोमेश सोरेन ही जीतेगा।”

Ghatsila by election: नौकरियों को लेकर बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य में यह सुनिश्चित किया है कि “किसी भी उद्योग या प्राइवेट कंपनी में 75 प्रतिशत नौकरियां झारखंड के स्थानीय लोगों को दी जाएंगी।” उन्होंने भाजपा पर धनबल और बाहुबल का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब जानती है और सोमेश सोरेन को ही विजयी बनाएगी।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img