Advertisement
Advertisement

सीमांचल में एनडीए की जनसभा में गरजे अमित शाह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला, जनता को सचेत करते हुये बोले – जंगलराज फिर सत्ता में आने को आतुर

सीमांचल में एनडीए की जनसभा में गरजे अमित शाह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला, जनता को सचेत करते हुये बोले – जंगलराज फिर सत्ता में आने को आतुर

पटना/पूर्णियां : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के बनमनखी में जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

Goal 7 22Scope News

पहले चरण में महागठबंधन का सुपरा साफ

गृहमंत्री अमित शाह ने राजद–कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता के चोट से इनका सुपरा साफ होना तय हो गया है। इस बार बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़कर एक विकसित राज्य बनने जा रहा है।

महागठबंधन को बताया ठगबंधन

गृहमंत्री ने एनडीए – महागठबंधन की ल़ड़ाई के बारे में कहा कि इस चुनाव में दो खेमे लगे हैं- एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन है और दूसरी ओर पांच पांडवों की तरह एनडीए है। उन्होंने कहा कि मैं आज सीमांचल के पूर्णिया में, बनमनखी में कहकर जाता हूं कि हम न केवल घुसपैठियों को निकालेंगे, बल्कि उन्होंने जो अतिक्रमण किया है उनको भी पूरा जमींदोज करके सीमांचल की भूमि से मुक्त कराएंगे।

सीमांचल बना घुसपैठियों का गढ़

राजद-कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये सवाल पूछा और कहा कि अभी अभी राहुल बाबा और लालू का बेटा ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा लेकर निकले थे। वो चाहते हैं कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने। अमित शाह ने पूछा क्या आप चाहते है कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ बने। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी लेते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं।आफ सभी का एक वोट इनकों बाहर निकालने में मदद करेगा।

जंगलराज भेष बदल कर आने को आतुर

उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में जनता का हाल बेहाल था और एक बार फिर भेष बदल कर आने को आतुर है। उन्होंने याद दिलाते हुये कहा कि यहां दिनदहाड़े एमएलए की हत्या होती थी। लूट, हत्या, फिरौती, अपहरण… इसकी इंडस्ट्रीज चलती थी। लेकिन अब नीतीश कुमार जी ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है। लेकिन, जंगलराज भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर फिर से आने की कोशिश कर रहा है।

बिहार में आतंकियों और डॉन के लिये कोई जगह नही है 

सिवान के शहाबुद्दीन का किया जिक्र और चेताया बिहार में किसी आतंकी और डॉन के लिये जगह नही बची है। अमित शाह ने कहा कि लालू की पार्टी ने सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट दिया है और टिकट देते समय लालू के बेटे ने नारा लगाया कि शहाबुद्धीन अमर रहे ,लेकिन सुन लो तेजस्वी बाबू… इस बिहार की भूमि पर, सिवान की भूमि पर कोई ओसामा और शहाबुद्दीन की जगह नहीं बची है।

एनडीए सरकार में अस्था और माँ बेटियों को इज्जत सुरक्षित

एनडीए सरकार में आपकी आस्था और माँ बेटियों को इज्जत सुरक्षित है। ये आपकी आस्था से खिलवाड़ करने वाले है। अपनी उपलब्धियों को याद कराते हुये कहा की हमने राम लला की मुर्ति स्थापित कर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया और सीतामढ़ी मे भी माता सीता का मंदिर पुनौरा धाम में तैयार हो रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुये कहा कि सीमांचल से एनडीए को अपार बहुमत से जिता कर एनडीए का हाथ मजबूत करें।

ये भी पढ़े :  एनडीए की विशाल जनसभा में गरजे मोदी, बोले विपक्ष को 65 बोल्ट का झटका लगा है, अब Hands Up नहीं Start Up युग की शुरूआत होगी

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...