घोसी सीट से जदयू उम्मीदवार ऋतुराज चुनाव मैदान में, क्षेत्र का विकास है उनका प्राथमिक एजेंडा

घोसी सीट से जदयू उम्मीदवार ऋतुराज चुनाव मैदान में, क्षेत्र का विकास है उनका प्राथमिक एजेंडा

जहानाबाद :  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार घोसी सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। जदयू ने इस क्षेत्र से ऋतुराज को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व सांसद अरुण कुमार के पुत्र हैं।

पूर्व सासंद के पुत्र है ऋतुराज

ऋतुराज पहली बार चुनावी मैदान में हैं,लेकिन परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण इलाके में उनकी पहचान पहले से है। वह कहते हैं कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, जनता की सेवा करना है।

ऋतुराज का दावा है कि वे घोसी के विकास को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनके एजेंडे की पहली प्राथमिकता है।

युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार

युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की भी योजना है। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की बात कर रहे हैं। वहीं विपक्ष भी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।
घोसी की जनता अब यह तय करेगी कि इस बार उसका जनादेश अनुभव के नाम पर जाएगा या युवा नेतृत्व के भरोसे पर।

ये भी पढ़े :  दूसरे चरण में सीमांचल के 4, मगध के 5 व शाहाबाद के 2 जिले एनडीए के लिए चुनौती, कुल 26 सीटों पर एनडीए का नहीं खुला था खाता

 मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...