सासाराम में बोले शाह, कहा- बिहार में नक्सलवाद का हुआ सफाया

सासाराम : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी नौ नवंबर को दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरा चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होना है जबकि मतगणना 14 नवंबर को आएगा। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से धुंआधार प्रचार की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी नौ नवंबर को दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रचार कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अररिया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

पहले ही चरण में लालू प्रसाद यादव की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सासाराम के फजलगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। पहले ही चरण में लालू प्रसाद यादव की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। पहले चरण में तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। लेकिन सासाराम वालों, याद रखिए, जरा सी भी गलती हुई तो जंगलराज फिर लौट आएगा। लालटेन वालों को बिहार में आने मत देना, वरना आगे बढ़ रहा बिहार फिर से जंगलराज से तहस-नहस हो जाएगा।

Amit Sasaram 3 22Scope News

हमारे देश में घुसपैठिए, हमारे युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं – अमित शाह

अमित शाह ने काह कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एक यात्रा निकाली थी। ये यात्रा उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली थी। हमारे देश में घुसपैठिए, हमारे युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों के हिस्से के राशन में अपना हिस्सा ले रहे हैं और साथ ही देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं।

राहुल और तेजस्वी जो करना चाहें, करने दें, मैं आज सासाराम की धरती से यह कहकर जाता हूं कि हम बिहार और देश से एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेंगे। उन्होंने (राहुल और तेजस्वी) घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है। हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए। हम तो सासाराम के युवाओं के वोट और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं।

Amit Sasaram 4 22Scope News

सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब आतंकवादी देश में घुसकर हमारी धरती को लहूलुहान करके भाग जाते थे – शाह

शाह ने काह कि जब केंद्र में सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब आतंकवादी देश में घुसकर हमारी धरती को लहूलुहान करके भाग जाते थे और कोई पूछने वाला नहीं था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई तो स्थिति बदल गई। उरी में हमला हुआ, हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा हमले के बाद हमने एयरस्ट्राइक की। पहलगाम में हमारे यात्रियों को धर्म पूछकर मारा, 22 दिन के भीतर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर हमने आतंकियों का सफाया किया गया। आगे अगर आतंकी गोली चलाएंगे, तो हम गोली का जवाब गोले से देंगे।

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने जगजीवन राम जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया

उन्होंने कहा कि सासाराम का बाबूजी ने वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका जीवनभर अपमान किया। कांग्रेस ने जगजीवन राम जी को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। पीएम किसान योजना के तहत मोदी जी बिहार के 85 लाख 35 हजार किसानों को हर साल छह हजार रुपए की सहायता राशि देते हैं। बिहार में एनडीए सरकार बना दो, पीएम किसान की राशि छह हजार रुपए से बढ़ाकर नौ हजार रुपए कर दी जाएगी।

Amit Sasaram 2 22Scope News

पटना में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मोदी हैं – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने काह कि ये लालू यादव-राबड़ी देवी अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। मैं दोनों को कहना चाहता हूं, न लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया गांदी का बेटा प्रधानमंत्री बनेगा। पटना में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी हैं। कोई वैकेंसी नहीं है, इसलिए निरर्थक प्रयास मत कीजिए।

Amit Sasaram 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शाह ने सुपौल में कहा- हमने तय किया है कि हम बिहार को बनाएंगे बाढ़ मुक्त

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img